बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन की ED ने बढ़ाई तीन दिन की हिरासत, नहीं मिली राहत

हेमंत सोरेन की ED ने बढ़ाई तीन दिन की हिरासत, नहीं मिली राहत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें


जमीन घोटाले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिलती दिख रही

रांची। जमीन घोटाले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिलती दिख रही है। बता दें कि हेमंत सोरेन की ईडी की कस्टडी तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि ईडी के वकील ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 4 दिन की रिमांड की मांग की थी।

हेमंत सोरेन के वकील ने उनको और ईडी रिमांड देने का कोर्ट में विरोध किया। कहा कि हेमंत सोरेन से जितनी पूछताछ होनी थी, 10 दिन में हो चुकी है। उनसे और पूछताछ की जरूरत नहीं है। लेकिन, विशेष जज राजीव रंजन ने झारखंड के पूर्व सीएम को तीन दिन की ईडी रिमांड में भेजने का आदेश सुना दिया।

सुप्रीम कोर्ट से मिल चुका है झटका

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहले याचिका दाखिल की थी। सर्वोच्च अदालत ने सोरेन को हाई कोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और बेला एम त्रिवेदी की स्पेशल बेंच ने मामले की सुनवाई की।

सोरेन ने अपनी याचिका में केंद्र सरकार को भी पार्टी बनाया। सोरेन की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत के बाहर बताया था कि पूरा मामला गलत मंशा से प्रेरित है। यह सरकार गिराने की साजिश है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन