बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में ईडी ने की टीना अंबानी से पूछताछ

विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में ईडी ने की टीना अंबानी से पूछताछ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के संबंध में पूछताछ के लिए आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं और अपना बयान दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक यह अनिल अंबानी की कंपनियों में निवेश से जुड़ा एक ताजा मामला है, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत दायर किया गया है। इससे पहले सोमवार को अनिस अंबानी भी ईडी के सामने पेश हुए थे। उनसे भी मनीलॉन्ड्रिंग मामले से जुडे विदेशी मुद्रा प्रबंधन केस में ही पूछताछ हुई थी। बता दें कि अनिल अंबानी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप  के अध्यक्ष हैं।

64 वर्षीय अनिल अंबानी इससे पहले 2020 में भी यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे।  वहीं इससे पहले पिछले साल 2022 के अगस्त में इनकम टैक्स विभाग ने अनिल अंबानी को दो स्विस बैंक खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन पर कथित तौर पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के लिए काले धन विरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया था।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन