दिल्ली आबकारी नीति मामले में के कविता से ED कर रही है पूछताछ

टीआरपी डेस्क। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के कविता से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर रहा है। बता दें कि कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्रपिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कविता ने कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग देंगी।

बीआरएस सांसद वेंकटेश नेता ने के कविता से सीबीआई की पूछताछ पर कहा कि ईडी और सीबीआई नरेंद्र मोदी के आदेश पर ये कार्रवाई कर रही है। बीजेपी सरकार हमारे मुख्यमंत्री केसीआर से डरती है। हमारे मंत्रियों, सांसदों के पीछे एजेंसीज़ को लगाया है। अरूण पिल्लई ने कोर्ट में याचिका दी है कहा कि ईडी ने दबाव बनाकर उनका स्टेटमेंट लिया है। हम जांच में ईडी का सहयोग कर रहे हैं।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय कथित शराब घोटाले में पहली बार के कविता से पूछताछ कर रहा है। ईडी ने सीबीआई की FIR का संज्ञान लेने के बाद पिछले अगस्त में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। के कविता से पूछताछ ऐसे समय में हो रही है जब ईडी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और के कविता के कथित बिजनेस पार्टनर अरुण रामचंद्र पिल्लई को हिरासत में ले चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।