टीआरपी डेस्क। शराब घोटाले में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को इस मामले में खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। पहली बार होगा जब सीएम केजरीवाल का नाम चार्जशीट पर दाखिल होगा।

ED अपनी चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम साजिशकर्ता और किंगपिन के तौर पर दर्ज करेगी। जांच एजेंसी का दावा है कि केजरीवाल से जुड़े मनी ट्रेल का पता लगा है। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय मुख्यमंत्री की अंतरिम जमानत पर सुनवाई कर सकता है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने नौ बार समन क्यों टाला। न्यायाधीश संजीव खन्ना ने पूछा था, ‘ईडी ने सीएम केजरीवाल को नौ बार नोटिस भेजा। उन्होंने इसे क्यों टाल दिया।’ इस पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जब CBI ने बुलाया तो वह गए। केजरीवाल ने जांच एजेंसी के नोटिस का जवाब दिया है। ईडी के ऑफिस नहीं जाना उनका अधिकार है। इस पर मुकदमा अलग से चलाया जा रहा है। यह गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता।

See also  Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों के रोजी-रोजगार में तरक्‍की संभव, इन्हें बहुत बचकर समय पार करने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

इससे पहले ईडी ने अदालत में कहा था कि अरविंद केजरीवाल को जांच में सहयोग करने के लिए नौ बार समन जारी किए। केजरीवाल पेश न होकर पूछताछ से बचते रहे। ईडी ने कहा, घोटाले के दौरान 36 लोगों ने 150 से अधिक मोबाइल बदले और नष्ट किए। जांच एजेंसी ने सीएम की दलीलों को भी नकारा था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अरेस्ट करके चुनाव प्रचार से रोका गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।