बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

राजनीतिक पार्टियों की मुफ्त रेवड़ी और धन बल पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

राजनीतिक पार्टियों की मुफ्त रेवड़ी और धन बल पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हैदराबाद। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, तेलंगाना सहित देश के कई राज्यों में साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। इन राज्यों में अभी से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख राजनीतक पार्टियों में चुनाव को लेकर घमासाम मचा हुआ हैऔर घोषणा पत्र जारी करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा लोकलुभावन घोषणा पत्र और धन बल का सहारा लेकर जनता के कीमती वोटों को खरीदने की कोशिश भी की जाती है इसके लिए बैंकों में अवैध रूप से लेनदेन के लिए रुपए ट्रांजेक्शन किए जाते है, ऐसे लोगों पर चुनाव आयोग शख्त कार्रवाई करेगी।
सभी प्रदेशों में निष्पक्ष और शांतिपूवर्क चुनाव संपन्न कराने में चुनाव आयोग की भूमिका अहम रहती है। आगामी चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने पूरी तरह कमर कस ली है और जल्द ही छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आचासंहिता लागू कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष पारदर्शी और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन दिनों सीईसी की अगुआई में 17 सदस्यीय दल चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हैदराबाद में है। इस दौरान राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों और सरकार के अधिकारियों तथा प्रवर्तन एजेंसियों जेसे विभिन्न पक्षकारों के साथ बैठकें की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव के दौरान धन बल के इस्तेमाल करने के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि प्रवर्तन एजेंसी एसी गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं करती तो हम करेंगे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन