टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ शोपियां के शुकरू केलर जंगल क्षेत्र में जारी है, जहां सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। इसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि आतंकियों को भागने का कोई रास्ता न मिले। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, और मारे गए आतंकियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

See also  HP Election - बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक, CG. से रमन न सरोज का नाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।