बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

EPFO ने लागू किए नए नियम; अब क्लेम ट्रैकिंग और प्रोविडेंट फंड मैनेजमेंट हुआ बेहद आसान

EPFO ने लागू किए नए नियम; अब क्लेम ट्रैकिंग और प्रोविडेंट फंड मैनेजमेंट हुआ बेहद आसान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने प्रोविडेंट फंड (Provident Fund - PPF) के नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं, जो अब क्लेम ट्रैक करने, प्रोसेस करने और पासबुक चेक करने के तरीके को आसान बना देंगे। नए नियमों के तहत EPF मेंबर्स को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने आधार पेमेंट ब्रिज और 100% बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को लागू करने के लिए निर्देश दिए हैं, जिससे नियोक्ताओं और कर्मचारियों को रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन सेवाओं का ऐसे उठाएं लाभ

इस योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई थी। नए और पुराने कर्मचारियों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करना होगा। UAN एक्टिव होने के बाद EPFO मेंबर्स को सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। अब EPFO ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी, और सभी सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती हैं। इसके लिए कर्मचारियों को आधार-बेस्ड OTP प्रक्रिया से UAN को एक्टिवेट करना होगा। एक बार UAN एक्टिव होने के बाद निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

  • प्रॉविडेंट फंड अकाउंट का प्रबंधन
  • PF पासबुक देखना और डाउनलोड करना
  • ऑनलाइन क्लेम सबमिट करना
  • व्यक्तिगत विवरण अपडेट करना
  • क्लेम को ट्रैक करना

यूएएन को ऐसे एक्टिवेट करें:

  1. सबसे पहले EPFO पोर्टल पर जाएं।
  2. अब "Activate UAN" ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  3. इसके बाद UAN, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. आधार OTP वेरिफिकेशन करें और OTP दर्ज करें।
  5. UAN एक्टिवेट होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन