बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

मशहूर अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन

मशहूर अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। लोकप्रिय धारावाहिक नुक्कड़ से अभिनय की शुरुआत कर अपने अभिनय के दम पर कई सुपर हिट फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके मशहूर कलाकार जावेद खान अमरोही का अस्पताल में फेफड़ों की खराबी के कारण निधन हो गया। वह करीब 70 साल के थे। उनके फिल्म निर्माता रमेश तलवार ने यह जानकारी दी।

सांस लेने की बीमारी से थे पीड़ित
रंगमंच और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अमरोही सांस लेने की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले करीब एक साल से बिस्तर पर थे। तलवार ने मीडिया को बताया कि उनका उपनगरीय मुंबई के सूर्या नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था।

तलवार ने कहा कि उनका दोपहर में करीब एक बजे अस्पताल में निधन हो गया, उनके दोनों फेफड़े काम नहीं कर रहे थे। थिएटर के दिनों से अमरोही के लगातार सहयोगी रहे अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह लंबे समय से बीमार थे। मिश्रा ने मीडिया से कहा कि वह रंगमंच की दुनिया में मेरे वरिष्ठ थे। वह 1970 के दशक से इप्टा (इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन) मुंबई के सक्रिय सदस्य थे।

उन्होंने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम साढ़े सात बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में किया जाएगा। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक होने के बाद अमरोही 150 से अधिक फिल्मों और करीब एक दर्जन टीवी शो में छोटी लेकिन अहम महत्वपूर्ण भूमिकाओं दिखे। रंगमंच और फिल्म अभिनेता दानिश हुसैन ने ट्वीट कर शोक जताया। अमरोही के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। 

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन