Farmers Strike: एमएसपी पर गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्‍त किसान मोर्चा के आह्वान पर राज्य भर के किसान चंडीगढ़ पहुंचना शुरू हो चुके हैं। ट्रैक्‍टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसानों ने प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है। वहीं सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारी मात्रा में यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसानों के धरने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने नया रूट प्‍लान भी जारी किया है। किसानों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीटू वर्कर भी धरनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और इनकी संख्या अभी 300 के आसपास बताई जा रही है।

जानें किसानों की मांगें

  • किसान आंदोलन में दर्ज मुकदमे लिए जाएं वापिस
  • एमएसपी की गारंटी के लिए बनाया जाए कानून
  • पराली जलाने पर जिन किसानों पर केस दर्ज हुआ है उन्हें भी लिया जाए वापस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।