गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ FIR, तालिबान से आरएसएस की तुलना करना बन गया गले की फांस

मुंबई। आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है।

अपने बयान में एक पुलिस अधिकारी के कहा, स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।