बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

एकता कपूर समेत तीन लोगों पर FIR, जानें क्या है आरोप

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। टेलीविजन क्वीन एकता कपूर समेत तीन लोगों पर अश्लीलता फैलाने और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एकता कपूर पर यह प्राथमिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज के प्रसारण को लेकर दर्ज की गई है।

एक न्यूज़ वेबसाइट की खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर में अन्नपूर्णा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह प्राथमिकी दो स्थानीय बाशिंदो- वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294 (अश्लीलता) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारत के राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत शुक्रवार रात दर्ज की गई है।

Image Source : KODAKone

एकता कपूर पर आरोप है कि ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज "ट्रिपल एक्स" के सीजन-2 के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाई गई और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गई।थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि इस वेब सीरीज के एक दृश्य में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया गया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

इससे पहले कनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इसे लेकर राष्ट्रपति से शिकायत की थी। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह का कहना था कि लाखों जवान इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना फिल्मांकन का विरोध करते हैं। यह सीमाओं पर तैनात 24 लाख सेना एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों की वर्दी की गरिमा एवं प्रतीक का सरासर अपमान है।

https://www.youtube.com/watch?v=6QWGgrcrUSU

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन