अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ हो एफआईआर दर्ज… वो सेना है सिनेमा नहीं- नरोत्तम मिश्रा

मनोरंजन डेस्क/भोपाल। सेना के खिलाफ दिए गए बयान के मामले में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। अब Richa Chadda के खिलाफ मध्य प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ जो शिकायत मिली है उसकी जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री मिश्रा का कहना है कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना को लेकर दिए गए बयान से देश के राष्ट्र भक्तों को ठेस पहुंची है। मैं बताना चाहूंगा ऋचा जी, वो सेना है, सिनेमा नहीं। कभी माइनस 30 डिग्री और कभी 45 डिग्री में रहने की कोशिश करें, कभी हीट स्ट्रोक के बीच 45 डिग्री तापमान में काम करें, तो आप सेना के श्रम और बलिदान को समझ पाएंगे।

ऋचा की टुकड़े-टुकड़े मानसिकता से दुनिया वाकिफ

गृह मंत्री का कहना है कि वैसे भी एक्ट्रेस ऋचा की टुकड़े-टुकड़े मानसिकता से दुनिया वाकिफ है। बेटी श्रद्धा के 35 टुकड़े हो गए लेकिन उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। लेकिन जहां देश और सेना के खिलाफ बोलने की जरूरत होती है, वह सबसे आगे नजर आती हैं। ठीक ही कहा गया है कि जैसा खाए अन्न वैसा हो मन।

See also  प्रियंका गांधी ने नीट मामले में BJP को घेरा' कहा- लाखों युवाओं का भविष्य कर दिया बर्बाद..

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।