देश में एक्सई वैरिएंट की हुई पहली पुष्टि, महाराष्ट्र व गुजरात में मिले थे दो अपुष्ट मामले

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ‘एक्सई’ (XE variant in India) का पहला मामला के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र व गुजरात में मिले इसके दो मामलों की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाली लैबोरेटरियों के कंसोर्टियम इंसाकॉग (INSACOG) ने ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट एक्सई का एक केस मिलने की पुष्टि की है। देश में एक्सई का पहला केस किस राज्य के किस शहर में मिला है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। बता दें कि इससे पहले मिले दो मामलों में इस नए सब वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों की मानें तो एक्सई वैरिएंट या सब स्ट्रेन को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह पूर्व में मिले ओमिक्रॉन के अन्य रूपों जैसा ही है। एक्सई, वर्तमान में देश में सक्रिय ओमिक्रॉन के बीए.2 वैरिएंट से 10 फीसदी ज्यादा संक्रमणकारी है। बीए.2 वैरिएंट के कारण ही जनवरी में देश में तीसरी कोरोना लहर आई थी।

एक्सई के पहले मामले की पुष्टि उस वक्त हुई है, जब देश के 12 राज्यों में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस कारण कई राज्यों में मास्क फिर अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के साथ ही कई प्रतिबंधात्मक कदम भी उठाए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।