बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Foot March For The Interests Of Farmers - आदिवासियों काे जमीन पर हक, प्याज पर MSP और कर्जमाफी की मांग

Foot March For The Interests Of Farmers - आदिवासियों काे जमीन पर हक, प्याज पर MSP और कर्जमाफी की मांग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

दस हजार किसान पैदल चलकर मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। नासिक के डिंडोरी से सोमवार से शुरू हुआ किसानों का पैदल मार्च बुधवार को कसारा घाट को भी पार कर दिया है। जिस तेजी से किसान आगे बढ़ रहे हैं वो जल्द ही अपने मुकाम तक भी पहुँच जायेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा की महाराष्ट्र इकाई के किसान, आदिवासियों काे जमीन पर हक, प्याज पर MSP और कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव अजीत नवाले ने कहा- प्याज के दाम जब भी गिरे, किसानों को सरकार से सिर्फ आश्वासन मिला, न्याय नहीं। हम दूध उत्पादकों के मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार केवल आश्वासन दे रही है। किसान न्याय के लिए सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से पैदल मार्च निकाल रहे हैं। अभी किसान मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर हैं। किसानों को 20 मार्च को मुंबई पहुंचकर प्रदर्शन करना है।

किसान रोज 25 किलोमीटर पैदल चलते हैं। चलते समय अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हैं। बता दें कि डिंडोरी से मुंबई का आजाद मैदान 203 किलोमीटर दूर है। अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अगुआई में निकाले जा रहे मार्च में किसानों के साथ लेफ्ट पार्टी के जेपी गावित, अजित नवले जैसे नेता और नासिक जिले के आदिवासी बहुल बागलान, कलवन, डिंडोरी तहसील के आदिवासी, मजदूर भी हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन