बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती को राजधानी दिल्ली में हिरासत में ले लिया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर महबूबा मुफ्ती बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1623223934329192449?s=20&t=M3B99fR9J44STbtNCbbwQw

बता दें कि, केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महबूबा मुफ्ती समेत पीडीपी कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल, महबूबा मुफ्ती और पीडीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में 'गुंडा राज' है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन