बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएम खजूरिया का निधन 

पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएम खजूरिया का निधन 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएम खजूरिया का बीमारी के बाद निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 91 साल के थे एवं भारतीय पुलिस सेवा में स्थान पाने वाले इस केंद्रशासित प्रदेश के पहले पुलिस अधिकारी थे। उनके परिवार में तीन बेटियां, छह पौत्र-पौत्रियां एवं एक प्रपौत्री है।
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने खजूरिया के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि 11 जून, 1931 को पैदा हुए खजूरिया ने जम्मू कश्मीर में स्नातकोत्तर पर मुफ्त शिक्षा के वास्ते मुहिम समेत कई आंदोलन चलाये थे।

उन्होंने कहा कि वह 1954 में जम्मू कश्मीर पुलिस में शामिल हुए थे और भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किये जाने वाले पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य के पहले पुलिस अधिकारी थे। खजूरिया जम्मू कश्मीर के दूसरे पुलिस महानिदेशक थे और वह 16 जनवरी, 1985 से 25 मई, 1986 तक इस पद पर रहे। सेवानिवृति के बाद वह जनसेवा में उतर गये और उन्होंने लोगों को खासकर आतंकवाद संबंधी विषयों के बारे जागरूक करने के लिए काफी काम किया। वह सुरक्षा विश्लेषक तथा टीवी जगत में जानी मानी हस्ती थे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन