बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन

पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी (88) का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। बीते साल 8 दिसंबर को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

दो दिन पहले ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। 

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन