बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बिजनेसमैन बनने की तैयारी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बंगाल में लगाएंगे फैक्ट्री

बिजनेसमैन बनने की तैयारी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बंगाल में लगाएंगे फैक्ट्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब उद्योगपति बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद सौरव गांगुली ने ही अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सौरव ने बंगाल के शालबनी में जिंदल की खाली जमीन पर फैक्ट्री लगाने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम बंगाल में तीसरा इस्पात संयंत्र बनाना शुरू कर रहे हैं। इसकी जानकारी बंगाल तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने फेसबुक पेज से दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैड्रिड में सौरव की घोषणा, अब हमलोग पश्चिम मेदिनीपुर में एक स्टील फैक्ट्री का निर्माण कर रहे हैं, सभी आएं।

दरअसल, सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन दौरे पर हैं। इन दोनों को स्पेन में एक ही मंच पर देखा गया है। स्पेन के इस मंच पर उपस्थित सौरव गांगुली ने ऐलान किया कि वह बंगाल के मेदिनीपुर में स्टील प्लांट बना रहे हैं। ममता बनर्जी के साथ होने के वजह से लोग यह मान रहे हैं कि गांगुली अब राजनीति में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गांगुली ने पहले भी कई बार इसको नकार चुके हैं। बता दें कि गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। अब वे बिजनेस की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन