टीआरपी डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हेमंत सोरेन बेल बॉन्ड भरने के बाद जेल से बाहर आ जाएंगे।

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर जमीन से जुड़े घोटाले के मामले में धन शोधन का आरोप है।

वह कई महीनों से जमानत के लिए प्रयास कर रहे थे। जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ईडी का आरोप है कि हेमंत सोरेन ने अनधिकृत रूप से रांची के बड़गाईं अंचल में 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा किया है।

See also  नौकरी के नाम पर झारखंड ले जाई गई 35 युवतियों को बनाया बंधक, एक युवती के मैसेज से गांव में मचा हड़कंप, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।