बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का निधन

पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का निधन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लखनऊ। देश के पूर्व कानून मंत्री और सीनियर वकील शांति भूषण का निधन हो गया है। वो 97 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार शाम को दिल्ली में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। शांति भूषण मोरारजी देसाई की सरकार में 1977 से 1979 के देश के भारत के कानून मंत्री रहे थे। शांतु भूषण की पहचान देश के जानेमाने वकील के तौर पर भी रही। 5 दशक से भी ज्यादा समय तक उन्होंने वकालत की और कई बड़े केस लड़े। शांति भूषण के परिवार में उनके बेटे प्रशांत भूषण और जयंत भूषण और बेटियां शालिनी गुप्ता और शेफाली भूषण हैं। प्रशांत भूषण और जयंत भूषण दोनों ही देश के नामी वकील हैं।

बिजनौर से प्रयागराज फिर दिल्ली आए
शांति भूषण का 1925 में बिजनौर में हुआ था। शांति भूषण का बचपन बिजनौर में बीता फिर वो प्रयागराज आ गए। लंबे समय तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत की। इसके बाद वो दिल्ली आ गए।शांति भूषण राजनीति में भी सक्रिय रहे। भूषण ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस (ओ) पार्टी से की थी। शांति भूषण काफी लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में भी रहे। वो राज्यसभा के सांसद और कानून मंत्री भी रहे। अन्ना आंदोलन समेत कई आंदोलनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन