1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली और 35,000 ठेका कर्मी होंगे नियमित, प्रदेश सरकार का ऐलान

टीआरपी डेस्क। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा कर दी है। लोगों को 1 जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने 1 जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। लेकिन उससे पहले राज्य के हर अखबार के पहले पन्ने पर पंजाब सरकार के विज्ञापन में इसकी जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि भगवंत मान सरकार को बने एक महीना पूरा हो गया है। इस दौरान सरकार ने अखबार में विज्ञापन छापकर जानकारी दी है कि इस दौरान क्या-क्या काम किया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने इस विज्ञापन को ‘30 दिन का रिपोर्ट कार्ड’ शीर्षक से छपवाया है। इसी के साथ ही आप सरकार ने 25 हजार नौकरियों का भी ऐलान किया है।

विज्ञापन में बताया गया है कि 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली के अलावा राशन की घरों तक डिलीवरी की जाएगी। वहीं, पंजाब सरकार का वादा है कि वो 35,000 ठेका आधारित कर्मियों को नियमित करेगी। बता दें कि पंजाब में पिछले कई हफ्तों से 300 यूनिट बिजली फ्री करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले मान ने पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। दिल्ली की ही तर्ज पर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान AAP ने सत्ता में आने पर राज्य के लोगों को हर महीने 300 मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।