टीआरपी डेस्क। CBSE Board के छात्रों को इस साल से दो बार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मिले ताजा अपडेट के अनुसार इसी वर्ष से दो बार परीक्षाएं आयोजित करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस बयान के अनुसार, पहली बार 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स दो बार बोर्ड की परीक्षा दे सकेंगे।

संभावना यह भी है कि पहली बार नवंबर-दिसंबर में परीक्षा का आयोजन हो सकता है। वहीं, छात्र-छात्राओं को दूसरा अवसर फरवरी- मार्च में मिल सकता है। हालांकि, इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड की ओर से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में और पहली बार एग्जाम कब कंडक्ट होगा। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए छात्र इस संंबंध में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर विजिट करें।

See also  भारत की आधी कामकाजी आबादी कर्जदार! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सीबीएसई समेत कई अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं अभी तक साल के अंत में फरवरी- मार्च में एक बार एग्जाम कंडक्ट कराई जाती हैं , लेकिन हाल ही में नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है कि अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी। हालांकि, छात्र-छात्राओं को दोनों बार एग्जाम में शामिल होने का दबाव नहीं होगा। इसके साथ ही बेस्ट स्कोर को रिजल्ट में शामिल किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।