बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

1380 शूरवीरों को गैलेंट्री अवॉर्ड, लद्दाख के गलवान झड़प में शामिल 20 ITBP जवान भी शामिल

1380 शूरवीरों को गैलेंट्री अवॉर्ड, लद्दाख के गलवान झड़प में शामिल 20 ITBP जवान भी शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। IndependenceDay: केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों (गैलेंट्री अवॉर्ड) की घोषणा कर दी है। इस बार 662 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक, 628 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 662 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इस तरह इस साल कुल 1,380 पुलिस कर्मियों को पदक मिलेगा।

75वें स्वतंत्रता दिवस पर 23 ITBP कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से से 20 सेना के वे जवान हैं जो मई-जून 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ हुई झड़प में शामिल थे। यह सीमा पर आमने-सामने की झड़पों और सीमा सुरक्षा कर्तव्यों में ITBP जवानों के लिए दिए गए सबसे अधिक वीरता पदक हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस साल 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। IGP कश्मीर ने जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी, जिन्हें इस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अब तक के सर्वोच्च 257 वीरता पदकों से अलंकृत किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन