बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

GATE 2021 : IIT बॉम्बे ने जारी की परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट, 22 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

GATE 2021 : IIT बॉम्बे ने जारी की परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट, 22 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। GATE 2021 स्टूडेंट्स के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2021 के लिए इंस्टीट्यूट ने कुल 7,11,542 रिस्पॉन्स शीट लाइव की हैं, जिसे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए चेक कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स फरवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

इंस्टीट्यूट की तरफ से प्रारंभिक आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो फरवरी तक ओपन रहेगी। कैंडिडेट्स को प्रति आंसर 500 रुपये की फीस देनी होगी। आपत्तियों का अध्ययन करने पर अगर इन्हें सही पाया गाय तो फाइनल आंसर की में शामिल किया जाएगा।

रिजल्ट 22 मार्च को होगा जारी

परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा में मिले स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध रहता है। कोरोना महामारी के बीच यह इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 5 से 14 फरवरी तक आयोजित किया गया था।

GATE को क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को IIT, IISc और कई अन्य संस्थानों में MTech पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाता है। साथ ही वे कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में नौकरियों के लिए आवेदन करने के भी पात्र होंगे।

कैंडिटेट्स ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले वेबसाइट पर gate.iitb.ac.in जाएं।
  • अब आंसर की आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें।
  • अब गलत आंसर पर क्लिक करें, तर्क लिखें, सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आपत्ति शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन