बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Bank Holiday : जल्द निपटा लें बैंकों से जुड़े काम, जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday : जल्द निपटा लें बैंकों से जुड़े काम, जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Bank Holidays in June 2023: आज (1 जून) से नए महीने की शुरुआत हो गई है। आज के समय में हर किसी को बैंक से जुड़ा काम होता है। जून में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम कराना है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आरबीआई ने जून में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके मुताबिक अगले महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें सार्वजनिक अवकाश, साप्ताहिक अवकाश के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी शामिल है।

हम आपको इस महीने शनिवार, रविवार के अलावा राज्यों में पड़ने वाली कुछ स्पेशल छुट्टियों के बारे में बताएंगे हैं। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं। वहीं, बैंक बंद रहने के कारण आपके कोई काम नहीं रूकेगा। आप चाहे तो तो चलिए जानते हैं कि जून के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे

जून 2023 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद-
4 जून - इस दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक में अवकाश रहेगा।
10 जून- इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है, इसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 जून- इस दिन रविवार को लेकर अवकाश रहेगा।
15 जून- इस दिन रज संक्रांति है जिसकी वजह से मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून- इस दिन रविवार के लिए अवकाश रहेगा।
20 जून- इस दिन रथ यात्रा निकलेगी, इसलिए ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।
24 जून- इस दिन जून का लास्ट और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
25 जून- जून को बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी।
26 जून- इस दिन खर्ची पूजा के कारण सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून- ईद उल अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून- ईद उल अजहा के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
30 जून - रीमा ईद उल अजहा की छुट्टी मिजोरम और ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन