गोवा विधानसभा चुनाव 2022: अमित पालेकर होंगे AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

टीआरपी डेस्क। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा चुनाव के लिए अमित पालेकर (Amit Palekar) को अपना सीएम चेहरा घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की।

बता दें कि अमित पालेकर पेशे से वकील हैं। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। पालेकर ओबीसी में आने वाले भंडारी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी गोवा की कुल आबादी में करीब 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ओल्ड गोवा हेरिटेज साइट पर अवैध निर्माण के विरोध में भूख हड़ताल को लेकर पालेकर चर्चा में आए थे।

आप संयोजक केजरीवाल ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर कहा, “आज का दिन गोवा के लिए काफी अहम दिन है। गोवा के लोग बदलाव चाहते हैं। मौजदा पार्टियों और नेताओं से लोग तंग आ गए हैं। कुछ नेताओं ने गोवा की राजनीति पर कब्जा किया हुआ है। पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा… सत्ता में आते हैं तो खूब पैसा कमाते हैं। उस पैसे से सत्ता में दोबारा आते हैं। इसे बदलना है। गोवा बदलाव चाह रहा है।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।