सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Gold Rates : सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, जानिए लेटेस्ट रेट…

Gold Rates : सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, जानिए लेटेस्ट रेट…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Gold Rates : 1 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 2,404 रुपए की उछाल के साथ 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले यह 1,02,388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया और यह 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है।

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतें अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गईं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,06,030 रुपए और 22 कैरेट 97,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट की कीमत 1,05,880 रुपए है, जबकि 22 कैरेट 97,050 रुपए पर उपलब्ध है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,05,910 रुपए और 22 कैरेट 97,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में 28,630 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 1 जनवरी 2025 को सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,04,792 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,23,250 रुपए पर पहुंच गई है, यानी इसमें 37,233 रुपए की तेजी आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी फिलहाल थमने वाली नहीं है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका की टैरिफ नीति और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोने की मांग बढ़ रही है। ऐसे में अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 1,08,000 रुपए और चांदी 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन