बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की अर्जी पहले ही खारिज

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की अर्जी पहले ही खारिज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

इलाहाबाद। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़ी 5 याचिकाओं पर बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। ज्ञानवापी मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर हाईकोर्ट एकसाथ सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई करेगी।

जिन मामलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, उनमें 1991 में वाराणसी कोर्ट में दाखिल किए गए केस की पोषणीयता और दो याचिकाएं एएसआई सर्वे से जुड़ी हुई हैं। मुस्लिम पक्ष की ओर से इन याचिकाओं पर सुनवाई ना किए जाने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने पहले ही नकार दिया। कोर्ट को यह तय करना है कि वाराणसी की कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई की जा सकती है या नहीं। मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में कहा गया कि इस मामले को लेकर कोर्ट पहले ही सुनवाई कर चुका है। जिन 5 अर्जियों पर सुनवाई की जा रही है उनमें 25 जुलाई को जस्टिस प्रकाश पडिया ने जजमेंट रिजर्व भी कर लिया था। हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर हो गया। ऐसे में मामला चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की बेंच के पास पहुंचा है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन