हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त से भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोग बाढ़ के नुकसान से अभीतक बाहर ही नहीं आए थे कि एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 21 अगस्त से भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बतया की गतिविधि वितरण और तीव्रता में बढ़ने की संभावना है और 24 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। विभाग के अनुसार 21 से 23 अगस्त के तक चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।

हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सीएम सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’

इन जिलों में बाढ़ का खतरा

कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में जलक्षेत्रों और अन्य चैनलों पर अचानक बाढ़ की स्थिति बन सकती है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।

See also  जानिए बालाकोट एयर स्ट्राइक की पूरी कहानी, पॉयलट की जुबानी

टुरिरस्ट इन बातों का रखें ध्यान

  • रवाना होने से पहले यातायात की जाँच कर लें।
  • शासन द्वारा जारी की गई सभी यातायात नियमों का पालन करें।
  • उन क्षेत्रों में जाने से बचें,जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है।
  • मौसम विभागों की ओर से जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।
  • बरसात में नदी-नालों और झरनो में जाने से बचे।
  • पेड़ो और उसके आसपास रहने से बचें, क्योंकि बारिश के दिनों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।