टीआरपी डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें 45 वोट मिले जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। सोरेन ने विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी के पास सिर्फ केंद्रीय एजेंसियां हैं। सोरेन ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव हार के बाद अब राज्यों के चुनाव में भी हार का सामना करेगी। उन्होंने कहा कि मैं चंपाई सोरेन का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने निर्भीक होकर सरकार चलाया, सरकार को बचाया।

झारखंड विधानसभा में दलीय स्थिति

  • झामुमो 27
  • भाजपा 24
  • कांग्रेस 17
  • आजसू 3
  • राजद 1
  • भाकपा माले 1
  • एनसीपी 1
  • निर्दलीय 2

बता दें कि हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विधानसभा में विश्वास मत का सामना किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।