टीआरपी डेस्क। झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिलने लगे हैं। चंपाई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि सत्ताधारी विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा।

इंडिया अलायंस की बैठक के पहले सरकार में शामिल एक कैबिनेट मंत्री ने अनौपचारिक चर्चा में इस बाते के स्पष्ट संकेत दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने सरकारी आवास से बैठक में भाग लेने के लिए सीएम आवास पहुंचे। इसके करीब 30 मिनट बाद हेमंत सोरेन भी बैठक में शामिल होने पहुंचे।

झारखंड में तेजी से बदल रहे सियासी समीकरण के बीच कांग्रेस नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में बैठक थी। अब खबरें हैं कि सीएम आवास में होने वाली विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नया नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सीएम चंपाई सोरेन अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे और उसके बाद हेमंत सोरेन की ओर से राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा किया जाएगा। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।