कोरोना पॉजिटिव हुए हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, फिलहाल नहीं होगी PM मोदी के साथ मीटिंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है। सुक्खू के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

सीएम पद संभालने के एक सप्ताह बाद ही सुक्खू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सोमवार को होने वाली मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। सीएम ऑफिस की ओर से सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है।

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे सुक्खू ने इस बार बेहद कड़े मुकाबले में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार को 3363 वोटों हराकर चुनाव जीते थे।आपको बताते चलें कि कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Afghan Embassy: अफगानिस्तान ने बंद किया भारत में अपना स्थायी दूतावास

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।