बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई पंजाब के 4 भाजपा नेताओं की सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई पंजाब के 4 भाजपा नेताओं की सुरक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई पंजाब के 4 भाजपा नेताओं की सुरक्षा
नई दिल्ली । पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और पंजाब राज्य में हुए सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों से प्रभावित होकर चार कांग्रेसी नेता हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। इन भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार की तरफ से एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। ये सभी नेता हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन चारों के ऊपर खतरे को देखते हुए सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा ये फैसला लिया गया है। इन सभी को सीआरपीएफ का सुरक्षा कवर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने अक्टूबर में भी पंजाब के ही बीजेपी के 5 नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई थी। खुफिया एजेंसियों ने इन नेताओं पर हमले का खतरा बताया था। आईबी के अलर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया था।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन