बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी

मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी
जम्मू-कश्मीर।  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बालों द्वारा चलाए गए सर्चिंग अभियान के तहत सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक हाइब्रिड आतंकवादी को ढेर कर दिया गया । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा के चेकी दूदू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई है। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ गए लश्कर के हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे को गोली लगी। उसे एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सज्जाद ने बताया कि वह पहले लश्कर के आतंकवादी सहयोगी था तथा उसे सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत रिहा किया गया था। उसने 13 नवंबर 2022 को अनंतनाग के राखमोमेन, बिजबेहरा में दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया था।
इस हमले में दो मजदूर घायल हो गए थे। बाद में गंभीर रूप से घायल मजदूर छोटा प्रसाद की 18 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद हुआ था। पुलिस ने कहा कि इस मॉड्यूल के और सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन