टीआरपी डेस्क। हैदराबाद के एक पटाखा की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पारस फायरवर्क्स नामक दुकान में आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद लोग से भागने लगे। धधकती आग ने केवल दुकान को ही नहीं, बल्कि उसके पास खड़ी लगभग 8 कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई लोग झुलस गए, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुल्तान बाजार एसीपी शंकर ने बताया कि रात करीब 10ः30-10ः45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से एक रेस्टोरेंट भी पूरी तरह जल गया है। घटना में एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह पटाखा दुकान अवैध थी और इसके पास कोई सुरक्षा सर्टिफिकेट नहीं था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना के समय दुकान में भारी भीड़ थी, जिससे भगदड़ मच गई। आग के बीच तेज आवाज में फटने वाले पटाखों से आसपास दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

See also  उद्घाटन से पहले तेलंगाना के 650 करोड़ के नए सचिवालय भवन में लगी आग