YouTube

टीआरपी डेस्क। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एक बार फिर से झूठी खबरें प्रसारित करने पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 6 यू-ट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है। सरकार का कहना है कि इन चैनलों के लगभग 20 लाख सब्सक्राइबर थे और उनके वीडियो पर 51 करोड़ से व्यूज थे।

बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने भी बैन किए गए यू-ट्यूब चैनलों को लेकर फर्जी खबरों का पर्दाफाश किया था। इसके बाद ही भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन्हें बैन करने का कदम उठाया है।

बता दें कि इन चैनलों के वीडियो में लोकसभा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, ईवीएम, सुप्रीम कोर्ट, अमित शाह- नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से संबंधित फर्जी खबरों को प्रसारित किया था। इसका फैक्ट चैक करते हुए इन्हें फर्जी बताया।

इन चैनलों पर लगा प्रतिबंध

केंद्र सरकार की तरफ से जिन चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें नेशन टीवी (Nation TV), संवाद (Samvad), सरोकार भारत (Sarokar Bharat), नेशन 24, स्वर्णिम भारत, संवाद समाचार (Samvad Samachar) शामिल है। अगर हम इन चैनलों की सब्सक्राइबर की बात करें तो नेशन टीवी के 5.57 लाख, संवाद टीवी के 10.9 लाख, संवाद समाचार के 3.48 लाख, सरोकार भारत के 21.1 हजार, नेशन 24 के 25.4 हजार, स्वर्णिम भारत के 6.07 हजार सब्सक्राइबर थे।

See also  क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन! जानिए किन शहरों में लगाए गए हैं Lockdown जैसे प्रतिबंध

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।