नीतीश कुमार

टीआरपी डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार लागातार विपक्ष पर हमालवर हैं। उन्होंने दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कई बैठकें की और आगामी लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने की उनसे अपील की थी। इस दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। इससे पहले वह राहुल गांधी से भी मिलने दिल्ली में उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने फिर एकबार बीजेपी विरोधी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी है। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी से विपक्षी एकता की पहल करने के लिए कहा है। पटना में आयोजित सीपीआई-एमएल के राष्ट्रीय कन्वेंशन को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “मैंने दिल्ली जाकर सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। अब कांग्रेस को आगे पर फैसला लेना चाहिए। अगर हम सब मिल जाएं तो बीजेपी 100 से भी कम सीट जीत सकेगी। इसलिए कांग्रेस को विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करनी चाहिए।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।