हेमंत सोरेन

टीआरपी डेस्क। अवैध खनन मामले में झरखंड के सीएम बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। सीएम की एक बैंक पासबुक, हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित चेक बुक झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता पंकज मिश्रा के आवास से छापेमारी के दौरान बरामद हुई है।

इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कहना है कि राज्य में कथित अवैध खनन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिश्रा मुख्य आरोपी है। आपको बता दें कि आरोपी मिश्रा को 19 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत अरेस्ट किया गया था।

इस मामले में उनके सहयोगी बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों को क्रमश: 4 और 5 अगस्त को अरेस्ट किया गया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ED ने मिश्रा और अन्य के खिलाफ साहिबगंज जिले में प्राथमिकी के आधार पर 8 मार्च को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी छानबीन शुरू कर दी थी।

See also  हैरान कर देने वाला है छत्तीसगढ़ का सियासी ड्रामा... सीएम बघेल पहुंचे दिल्ली तो वहीं रेणु जोगी भी करेंगी सोनिया गांधी से मुलाकात

16 सितंबर को विशेष PMLA कोर्ट के समक्ष दाखिल चार्जशीट के बराबर अभियोजन की शिकायत में संघीय एजेंसी ने JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान रिकॉर्ड किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।