अखिलेश यादव

टीआरपी डेस्क। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह बीजेपी भी राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। अखिलेश यादव ने जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जाति आधारित जनगणना 2024 के लोकसभा चुनाव में एक अहम मुद्दा होगा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-2 (UPA-2) सरकार के समय कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना करवाने का वादा किया था, पर बाद में वह इससे पीछे हट गई थी। हम चाहते हैं कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना करवाए। पर, कांग्रेस की तरह बीजेपी भी जाति आधारित जनगणना करवाना नहीं चाहती है।

समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने कोलकाता में कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग पहले कांग्रेस करती थी और अब बीजेपी ऐसा कर रही है। अब कांग्रेस खत्म हो गई है। बीजेपी का भी यही हाल होगा अगर ऐसा ही चलता रहा।

See also  जनता को महंगाई से मिली राहत! सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें अब क्या है कीमत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।