बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

प्रदूषण के मामले में उत्तर प्रदेश ने तोड़ा रिकॉर्ड, टॉप-10 शहरों में UP के 8 शहर शामिल, छत्तीसगढ़ के एक भी शहर का नाम लिस्ट में नहीं

प्रदूषण के मामले में उत्तर प्रदेश ने तोड़ा रिकॉर्ड, टॉप-10 शहरों में UP के 8 शहर शामिल, छत्तीसगढ़ के एक भी शहर का नाम लिस्ट में नहीं
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। देश में दीवाली के बाद से ही कई बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्‍ली में तीन दिन बाद अब जाकर AQI पहले से बेहतर हुआ है, हालांकि अब भी दिल्‍ली की हवा अब भी साफ नहीं है।

यूपी के वृंदावन में है सबसे ज्‍यादा प्रदूषण

वहीं देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे पहले स्‍थान पर उत्तर प्रदेश का वृंदावन रहा है, जहां पर AQI 477 रिकॉर्ड किया गया। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप-5 में सभी पांचों शहर उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं टॉप 10 में उत्तर प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं।

प्रदूषित टॉप-10 शहरों के लिस्ट में हरियाणा के दो शहर भी शामिल

बता दें देश के सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश का वृंदावन पहले स्‍थान पर है। दूसरे स्‍थान पर आगरा (469), तीसरे स्‍थान पर गाजियाबाद (432), चौथे पर कानपुर (430) और पांचवे पर हापुड़ (422) रहे। इसके बाद क्रमश: बागपत (415), जिंद (415), बल्‍लभगढ़ (414) , नोएडा (407) और बुलंदशहर (406) भी टॉप-10 में शामिल हैं। इस लिस्‍ट में उत्तर प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं, जबकि शेष दो शहर हरियाणा के हैं।

छत्तीसगढ़वासियों को इससे राहत

दिल्‍ली के लिए सोमवार का दिन मामूली राहत लेकर आया। दिल्‍ली में सुबह AQI 385 रहा। जिसके कारण दिल्‍ली 16वां सबसे प्रदूषित शहर रहा। दीवाली के बाद प्रदूषण के स्‍तर में अचानक से बढोतरी देखी गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ वासियों के लिए राहत बानी रही। बता दें प्रदेश का कोई भी शहर का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

आपको बता दें कि 0-50 के बीच AQI को सबसे बेहतर माना जाता है. वहीं 51-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब और 401-500 तक को गंभीर/खतरनाक माना जाता है.

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन