बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! फेस्टिव सीजन में रेलवे ने किया 200 एक्सप्रेस और 127 ट्रेनें बहाल…बिलासपुर जोन से चलने वाली इन गाड़ियों में लगाए एक्स्ट्रा कोच

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! फेस्टिव सीजन में रेलवे ने किया 200 एक्सप्रेस और 127 ट्रेनें बहाल…बिलासपुर जोन से चलने वाली इन गाड़ियों में लगाए एक्स्ट्रा कोच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। रेलवे ने कोरोना काल से बंद बिलासपुर जोन से चलने वाली सभी 200 एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही 127 पैसेंजर ट्रेनों को बहाल कर दिया है। वहीं, यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए 42 ट्रेनों में AC और शयनयान एक्स्ट्रा कोच की सुविधा भी मुहैया कराई है। ताकि, अब यात्रियों को सफर करने में किसी तरह दिक्कतें न हों।

जोन की 200 एक्सप्रेस और 127 पैसेंजर ट्रेनें बहाल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से कोरोनाकाल के पहले 343 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा था, जिसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। रेलवे के CPRO साकेत रंजन ने बताया कि इनमें से अधिकांश ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 200 मेल/एक्सप्रेस और 127 पैसेंजर/लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। अब 16 पैंसेजर और लोकल ट्रेनें हैं, जिसे शुरू नहीं किया गया है। वह भी इसलिए क्योंकि इन पैसेंजर ट्रेनों को चलाने में दिक्कतें आ रही है, जिसके कारण उन्हें शुरू नहीं किया जा सका है।

इन गाड़ियों में लगाए जाएंगे एक्स्ट्रा कोच

रेलवे के अफसरों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से त्यौहारों के समय में यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान में 42 ट्रेनों में अतिरिक्त शयनयान और वातानुकूलित कोच लगाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दो एसी थ्री और दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी थ्री अतिरिक्त कोच की स्थाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी तहर यात्रियों की सुविधाओं के लिए गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल के सभी 5 स्लीपर कोच को सामान्य कोच घोषित करते हुए यात्रियों को अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा करने की सुविधा दी गई है। इससे यात्रियों को किफायती दरों में स्लीपर कोच में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन