मणिपुर हिंसा मामले में केंद्र सरकार ने CBI की टीम गठित की, 53 लोगों के अफसरों में 29 महिला अधिकारी भी शामिल।

नेशनल डेस्क। मणिपुर हिंसा मामले में केंद्र सरकार एक्शन मूड में नजर आ रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 53 अफसरों की सीबीआई की टीम को जाँच के निर्देश दिए है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मणिपुर हिंसा मामलों की जांच के लिए बुधवार को विभिन्न रैंक की 29 महिला अधिकारियों के साथ 53 अधिकारियों को तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया ने बताया कि, “तीन उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी राज्य में हिंसा के मामलों की जांच के लिए अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। जिनमें महिला अधिकारी लवली कटियार और निर्मला देवी शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे, जो विभिन्न मामलों में जांच की निगरानी करेंगे”।

आपको बता दे, 3 मई को राज्य में पहली बार जातीय हिंसा भड़की थी। जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे, और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। बहुसंख्यक मैतेइ समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया था। इसी दौरान यह हिंसा भड़की थी। मणिपुर की कुल आबादी में मैतेइ समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी नगा और कुकी समुदाय के लोगों की संख्या महज 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पहाड़ी जिलों में निवास करते है।

See also  ब्रेकिंग: अब खुल सकता है सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।