टीआरपी डेस्क। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति के विधायकों का पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बीआरएस के छह विधान परिषद गुरुवार देर रात तेलंगाना के सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में ये सभी छह एमएलसी कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस में शामिल होने वाले एमएलसी दांडे विटल, भानुप्रसाद राव, एमएस प्रभाकर, बोग्गापारु दयानंद और एग्गे मल्लेशम हैं। बता दें कि 28 जून को चेवेल्ला से भारत राष्ट्र समिति के विधायक काले यादैया कांग्रेस में शामिल हुए थे। तेलंगाना में जगतियाल से बीआरएस के विधायक संजय कुमार रविवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, इससे पहले बीआरएस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी 21 जून को कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

उनसे पहले बीआरएस के विधायक कादियाम श्रीहरि, दानम नागेंदर और टेलम वेंकट राव ने कांग्रेस का दामन थामा था। दराबाद की महापौर विजया लक्ष्मी आर गडवाल समेत कई अन्य बीआरएस नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

See also  सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, इस बीमारी के चलते पहुंची हॉस्पिटल

तेलंगाना विधानसपरिषद की वेबसाइट के मुताबिक, बीआरएस के 25 सदस्य हैं। वहीं, कांग्रेस के चार सदस्य हैं। छह एमएलसी के पाला बदलने से विधान परिषद में कांग्रेस के दस एमएलसी हैं। सूत्रों की माने तो अगले कुछ दिनों में बीआरएस के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।