Inauguration Of New Parliament Tomorrow - संतों ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा, नई संसद का इनॉगरेशन कल
Inauguration Of New Parliament Tomorrow - संतों ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा, नई संसद का इनॉगरेशन कल

टीआरपी डेस्क

नै दिल्ली। नए संसद भवन (New Parliament Building) के उद्घाटन से पहले आज यानी शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सेंगोल (Sengol) सौंपा गया है। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कई विद्वान ने हिस्सा लिया और पीएम नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा। पीएम मोदी ने अपने आवास पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के अधीनम से मुलाकात की। इसके बाद अधीनम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सत्ता हस्तांतरण के इस सांस्कृतिक धरोहर को पीएम को सौंपा।

इस परंपरा के निर्वहन के दौरान 21 अधीनम मौके पर उपस्थित रहे। सेगोंल सौंपने से पहले पीएम मोदी को सुनहरा अंगवस्त्रम दिया गया और फिर उन्होंने अधीनम से सेंगोल को वैदिक रीति के अनुसार प्राप्त किया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।

नई संसद में ये खास

0 नए संसद भवन में देश के हर क्षेत्र की झलक देखने को मिलेगी।

See also  स्टेशन पर पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई EMU ट्रेन

0 इसकी फ्लोरिंग त्रिपुरा के बांस से की गई है। कालीन मिर्जापुर का है।

0 लाल-सफेद सैंड स्टोन राजस्थान के सरमथुरा का है।

0 निर्माण के लिए रेत हरियाणा के चरखी दादरी से ले गई

0 भवन के लिए सागौन की लकड़ी नागपुर से मंगाई गई है।

0 भवन में केसरिया हरा पत्थर उदयपुर, लाल ग्रेनाइट अजमेर के पास लाखा और सफेद संगमरमर राजस्थान अंबाजी का

0 लोकसभा और राज्यसभा की फाल्स सीलिंग में लगाई गई स्टील की संरचना दमन-दीव से मंगाई गई है।

0 संसद में लगा फर्नीचर मुंबई में तैयार किया गया। पत्थर की जाली का काम राजस्थान के राजनगर और नोएडा से।

इस पर भी एक नज़र

0 गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘नई संसद हमारी संस्कृति और आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण है।’

0 नए संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में JDU नेता रविवार को दिनभर उपवास करेंगे।

0 डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘ये सपना हमने आज से 35 साल पहले नरसिम्हा राव की सरकार में देखा था। हमने PM के साथ नक्शा भी बनाया था। तब हमसे तो हो नहीं पाया, लेकिन अब बना है तो उसका स्वागत करना चाहिए। मैं विपक्ष के बहिष्कार के खिलाफ हूं।’

See also  शिबू सोरेन को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, पार्टी की संपत्तियों की जांच पर लगाई रोक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।