नई दिल्ली। India and Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाली DGMO स्तर की बातचीत अब से थोड़ी देर पहले खत्म हो चुकी है। यह वार्ता पहले आज दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन किन्ही कारणों से इसे आगे बढ़ा शाम को कर दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे देश के नाम अपना संदेश देंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम का देस के नाम यह पहला संबोधन होगा। भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम लागू है। रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात शांतिपूर्ण रही। हाल के दिनों में पहली बार किसी भी तरह की घटना की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इस बीच तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने प्रेस बीफ्रिंग की।

सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ थी, लेकिन पाक सेना ने इसे अपने पर लिया। पाक में जो तबाही हुई, उसकी जिम्मेदार पाक सेना ही है। हमने पाकिस्तानी एयरफील्ड की दुर्दशा की। हमने चीनी मिसाइल को मार गिराया। हमने पाकिस्तान द्वारा भेजे गए तुर्की ड्रोन मार गिराए। हमने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। हम जहां चाहे, जब चाहे हमला कर सकते हैं।

इससे पहले रविवार को सेना ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोली थी। सेना ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो हमारे लक्ष्य थे, वो हासिल कर लिए गए हैं। हमने पाकिस्तान की नापाक हरकत का कई गुना मुंह तोड़ जवाब दिया। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 40 जवान और अफसर मारे गए। इसके अलावा आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकी मारे गए, जिनमें तीन बड़े आतंकी शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।