2024 में होने वाले USA राष्ट्रपति का चुनाव फिर लड़ेंगे : ट्रंप

India Pakistan Ceasefire Violation: नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अपनी राय रखी। ट्रंप ने चार दिन की दुश्मनी के बाद संघर्ष विराम के लिए राजी होने के लिए दोनों देशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आक्रामकता के कारण लाखों लोगों की जान जा सकती थी। शांति स्थापित होने के बाद अब वह दोनों देशों के साथ व्यापार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घोषणा की थी कि अमेरिकी की मध्यस्थता के बाद दोनों ही देश आपस में सीजफायर करने के लिए तैयार हुए हैं। हालांकि, भारत ने इस मामले पर कहा कि पाकिस्तान के साथ सीधी बातचीत के जरिए संघर्ष विराम पर सहमति बनी है, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिका की मध्यस्थता की बात कही।

रविवार की सुबह ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है, क्योंकि उनके पास यह जानने और समझने की शक्ति और बुद्धि है कि वर्तमान आक्रामकता को रोकने का वक्त आ गया है।

ट्रंप ने कहा, अगर यह संघर्ष चलता रहता तो यह कई लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकता था। इसकी वजह से लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय तक पहुंचने में मदद कर पाया। मैं इन दोनों महान देशों के व्यापार में काफी वृद्धि करने जा रहा हूं।”

कश्मीर के मुद्दे पर दोनों देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने लिखा, ” मैं आप दोनों के साथ मिलकर कश्मीर के मुद्दे पर भी बात करने के लिए तैयार हूं। हम मिलकर यह देख सकते हैं कि क्या ‘हजार साल’ बाद भी कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान, भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से काम करने के लिए आशीर्वाद दें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।