बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

भारत ने भूकंप प्रभावित तुर्किये के लिए भेजा राहत सामग्री की पहली खेप 

भारत ने भूकंप प्रभावित तुर्किये के लिए भेजा राहत सामग्री की पहली खेप 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटे बाद ही भारतीय वायु सेना के विमान के जरिए भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये रवाना कर दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि राहत सामग्री के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और चिकित्सा दलों को तुर्किये गणराज्य की सरकार के समन्वय से तुर्किये भेजा जाएगा।

इसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के विशेष खोज एचं बचाव दल शामिल हैं, जिसमें पुरुष एवं महिला कर्मी, श्वान दस्ता, चिकित्सकीय आपूर्ति, उन्नत 'ड्रिलिग’ उपकरण और सहायता प्रयासों के लिए अन्य महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने ट्वीट किया, भारत की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत तैयार है।

एनडीआरएफ का खोज एवं बचाव दल, प्रशिक्षित श्वान दस्ता, चिकित्सकीय आपूर्ति, 'ड्रिलिग’ मशीन और अन्य उपकरणों के साथ भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये के लिए रवाना। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, तुर्किये में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत में तुर्किये के राजदूत फ़िरात सुनेल ने भारत सरकार की सहायता की पेशकश के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि 'जरूरत के समय काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन