नई दिल्ली। (Inflation in india) केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार भूटान से 30 हजार टन आलू आयात कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा आलू की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने के लिए किया जा रहा है।

उपभोक्ता मंत्रालय संभाल रहे मंत्री गोयल ने कहा कि सात हजार टन प्याज पहले ही आयात किया जा चुका है। इसके अलावा दिवाली से पहले 25 हजार टन और प्याज आने की उम्मीद है। बता दें कि देश में प्याज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार प्याज से साथ-साथ प्याज के बीज के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा चुकी है।

उन्होंने कहा कि आयात होने के साथ-साथ अगले महीने से मंडियों में आने वाली खरीफ की फसल से भी आपूर्ति की समस्या से निपटने में और कीमतों पर बढ़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

आलू को लेकर गोयल ने कहा कि पूरे देश में इसकी औसत कीमत पिछले तीन दिन से 42 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। अगले कुछ दिनों में भूटान से करीब 30 हजार टन आलू भारत आ जाएगा। इससे देश में आलू की कीमतों को नियंत्रण में रखा जाएगा।

See also  कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग, रूस से Sputnik-V की 30 लाख खुराक पहुंची भारत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।