भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 10 फरवरी को सकारात्मक शुरुआत हुई है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल है।

बाजार की चाल

आज सुबह बाजार खुलते ही 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक (0.17%) की तेजी के साथ 84,210.00 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 55.35 अंक (0.21%) उछलकर 25,922.65 के लेवल पर ओपन हुआ।

सुबह 9:20 बजे तक बाजार ने अपनी पकड़ और मजबूत की, जहां सेंसेक्स 193 अंक की बढ़त के साथ 84,259 और निफ्टी 61 अंक की तेजी के साथ 25,929 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। खबर लिखे जाने तक (10:10 AM) सेंसेक्स 279 अंकों की बढ़त के साथ 84,344 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले सोमवार, 9 फरवरी को भी बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था, जिसमें सेंसेक्स ने 485.35 अंक की छलांग लगाई थी।

आज के टॉप परफॉर्मर्स

  • टॉप गेनर्स (BSE): टाइटन, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एटरनल।
  • टॉप लूजर्स (BSE): एचसीएल टेक, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।