बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

अमेरिकी मंदी और विदेशी पूंजी निकासी के बीच भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, जानें कितने अंक पर लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

अमेरिकी मंदी और विदेशी पूंजी निकासी के बीच भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, जानें कितने अंक पर लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 2,401.49 अंक गिरकर 78,580.46 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 489.65 अंक गिरकर 24,228.05 पर पहुंच गया।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1,400 से ज्यादा अंक गिरकर करीब 79,000 पर कारोबार कर रहा है, और एनएसई निफ्टी 440 अंक गिरकर 24,228.05 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। हालांकि, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,310.00 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

दरअसल, अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई डाटा में बड़ी कमी आई है, जो संकेत दे रहा है अमेरिका में मंदी आ सकती है। साथ ही बेरोजगारों की संख्‍या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी हुई है, जिसका असर सीधे अमेरिकी बाजार पर पड़ा है। वहीं IT सेक्‍टर में छंटनी के ऐलान से भी संकट और गहरा गया है, जिससे ग्‍लोबल आईटी सेक्‍टर भी भारी दबाव में है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन